यह कॅलक्यूलेटर आपको, भारत में,आपकी गाड़ी से जुड़ी सारे खर्च जानने में मदद करेगा. साधारणतः यह आपको आपकी गाड़ी के लिए वाजिब खर्च का अनुमान दर्शाएगा. क्योंकि गाड़ी पर होनेवाले विभिन्न खर्चे साल में कभी भी आते है, इसलिए उस पर हुए कुल खर्च को समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.
जितना मुमकिन हो, कॅलक्यूलेटर में लगभग सही सही मूल्य डालें. अनपेक्षित खर्चो के लिए, जैसे कोई दुर्घटना से हुई हानि कि मरमत या कोई जुर्माना, याद किजिये के पिछले कुछ सालों में आपने कितने रुपये खर्च किए है. डिफ़ॉल्ट रूप से, यह सारे हिसाब मासिक आधारित है.
दशांश के लिए बिन्दु का प्रयोग करें, उदाहरण: घर और ऑफिस के बीच 8.7 किलोमीटर का फ़ासला है.